200 Majedar Paheliyan in hindi with answers ( मजेदार पहेलियाँ )

0

आज हम आपके लिए पुरे इंटरनेट की सबसे Majedar Paheliyan in hindi with answers लेकर आये है। यंहा आपको बहुत ही मजेदार पहेलियाँ है जो हमारी टीम ने आप जैसे पहेली पसंद करने वालो के लिए चुन कर लाये है।  

 Also read - Dimagi paheli

Majedar Paheliyan


Majedar Paheliyan in hindi


दो सुन्दर लड़के,

दोनों एक रंग के

एक अगर बिछड़ जाए,

तो दूसरा काम न आए..?


जवाब- जूते।



गोल-गोल है मेरी काया,

हर नारी का रूप बढ़ाया,कांच है मेरे अंग-अंग में 

मैं मिलती हर एक रंग में,ठेस लगे तो चकनाचूर 

चाहे मुझको परी या हूर बतलाओ मैं कौन हुजूर.?


जवाब - चूड़ी।



कौन-सी चीज लड़की का नाम भी है 

और उसका श्रृंगार भी है?


जवाब - काजल, पायल, बिंदु।



ऐसी कौन सी जगह है

जहाँ सड़क है लेकिन गाड़ी नहीं है.

जंगल है लेकिन पेड़ नहीं है.

शहर है लेकिन घर नहीं है?


जवाब - नक्शा (Map)।



वह कौन-सी चीज है

जिसे आप अपने दायें हाथ में पकड़ सकते हैं

लेकिन बायें में नहीं?


जवाब - बायां हाथ (Left hand)।



सूर्य ने पृथ्वी पर अभी तक 

क्या नही देखा है?


जवाब - अंधेरा।



कौन-सी चीज के बिना 

लड़की की शादी नही हो सकती?


जवाब - दूल्हा (Groom)।



पेन नहीं हूँ पर लिखता हूँ

गाड़ी नहीं हूँ पर चलता हूँ

घड़ी नहीं हूँ पर टिक टिक करता हूँ !!


जवाब - टाइपराइटर।



बेशक न हो हाथ में हाथ

जीता है फिर भी आपके साथ।


जवाब - परछाई।



काला रंग मेरी है शान,

सबको मैं देता हूँ ज्ञान।

शिक्षक करते मुझ पर काम,

नाम बताकर बनो महान।


जवाब - ब्लैकबोर्ड (Blackboard)।



वह कौन सा दान है

जो अमीर हो या गरीब

हर कोई करता है ?


जवाब - मातदान और कन्यादान।



कोर्ट कचहरी या थाना हो

हर जगह लोग मुझे खाते हैं।

दिखता हूं न मैं फलता हूं

फिर भी मुझसे काम चलाते हैं।


जवाब - कसम।



ऐसी कौन-सी चीज है

जो कभी घटती नहीं है ?


जवाब - उम्र।



जंगल में है मायका,

गाव में है ससुराल |

गाव आई दुल्हन ,

उठ कर चला बवाल ||


जवाब - झाड़ू।



एक इंसान की

चिलाने की आवाज

अधिकतम कितनी दूरी तक सुनाई देती है|


जवाब - 180 मीटर।


जन्म दिया रात ने,

सुबह ने किया जवान।

दिन ढलते ही,

निकल गई इसकी जान।।


जवाब - समाचार-पत्र।



दिन में सोये,

रात में रोये,

जितना रोये उतना खोये..!


जवाब - मोमबत्ती।



ना कभी किसी से किया झगड़ा

ना कभी करी लड़ाई

फिर भी होती रोज पिटाई..!


जवाब - ढोलक।



जा जोड़ें तो बने जापान ,

बड़े बड़ों की मुँह की शान

बनारसी यह जाना जाता, 

दावतों की शोभा बढाता !


जवाब - पान।



हाथ लिए दस दस को काटे

जब बिगड़े तो पत्थर चाटे !


जवाब - चाक़ू।


मजेदार पहेलियाँ

दोस्तों आपको  मजेदार पहेलियाँ कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताये।  और इन बहुत ही मजेदार पहेलियों को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना न भूले। 

Also read -


Author Image

About Poonam
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design

No comments:

Post a Comment